जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट दोनों तरफ से एक -एक लोग घायल

बड़ागांव। थानाक्षेत्र के महदेपुर गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडा चला जिसमें एक पक्ष के रामसकल दूसरे पक्ष ने किशन ऊर्फ कृष्णा पटेल घायल हो गये । दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष के लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी रामसकल घर के बाहर खाली जमीन पर ईंट रख रहा था विपक्षी किशन ने जब मना किया तो दोनों पक्षों में वाद विवाद होते होते मारपीट होने लगा जिसमें दोनों घायल हो गये इनका उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।

About The Author

Share the News