बड़ागाँव थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाँव के पास शनिवार की दोपहर एक 23 वर्षीय विक्षिप्त महिला के घूमने के सदर्भ में स्थानीय पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि वह गाँव मे घूम रही है । ग्रामीणों की सूचना पर कारवाई करते हुए थाना प्रभारी अतुल सिंह ने स्थानीय पुलिस को भेजकर तुरन्त महिला को थाने पर बुलाया और सोशल मीडिया पर उसकी सूचना वायरल करने के साथ ही उससे भी बातचीत कर उसका विवरण जानने का प्रयास करने लगीं। देर शाम फूलपुर थाना क्षेत्र के पूरा रघुनाथपुर गाँव के मेहंदी लाल ने स्थानीय पुलिस से सम्पर्क कर महिला की पहचान पूजा देवी के रूप में करते हुए उसे अपनी बेटी बताया है युवती के पिता ने बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है और वह शुक्रवार की शाम 5 बजे अचानक घर से निकल गई और रास्ता भटक गई थी ।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा