अपहृता सकुशल बरामद।
पिंडरा।
फूलपुर पुलिस ने शनिवार को 13 दिन पूर्व नाबालिक को लेकर फरार युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिक को बरामद कर दिया।
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सुरही अंडरपास के पास से धारा 137(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रंजीत विश्वकर्मा पुत्र रामलाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम सुरही (भुसौली) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया है।
बताते है कि अभियुक्त द्वारा एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया था तथा उसके साथ यौन संबंध भी बना लिया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर धारा 87, 64(1) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा