पिंडरा।ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद का त्योहार शनिवार को अक़ीक़द के साथ मनाया गया। सुबह से क्षेत्र के मस्जिदों में बकरीद की नमाज पढ़ी गई। नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। क्षेत्र के पिंडरा, फूलपुर, सिंधोरा, हिरामनपुर, गोड़िया, काशीपुर, कठिराव, ताड़ी, नेवादा, कुआर व थानारामपुर समेत अनेक मस्जिदों में बकरीद की नमाज पढ़ी गई।
मस्जिदों के बाहर बच्चे, बुजुर्ग और दिव्यांग नमाज अदा की और गले मिलकर मुबारकबाद दी। नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी का दौर चला।
इस दौरान फूलपुर इंस्पेक्टर व सिंधोरा इंस्पेक्टर क्षेत्र के मस्जिदों में मयफोर्स चक्रमण करते रहे। इस दौरान हर मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा