बाबतपुर।भारत की बेटी बनारस के मान सम्मान को बढ़ाने वाली सुमेधा पाठक साउथ कोरिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलम्पिक स्पर्धा में दस मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में दो गोल्ड व एक रजत मेडल प्राप्त कर जहां देश का मान सम्मान बढ़ाया वहीं अपने गृह नगर बनारस आने पर लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर पहुंचते ही हजारों की संख्या में समर्थक गाजे बाजे के साथ सुमेधा पाठक ज्यों ही एयरपोर्ट्स से बाहर आई। समर्थको ने हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया इस मौके पर भाजपा नेता प्रवीण तिवारी, श्याम गुप्ता, विशाल जायसवाल, सुधीर सिंह, प्रवीण दीक्षित ,सुजीत मिश्रा, धीरज पाठक, चंदू पहलवान, पप्पू सिंह, श्याम सुंदर सेठ उपस्थित रहे। वहीं मंगारी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू सिंह के द्वारा हनुमान जी का प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा