पिंडरा क्षेत्र के बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में बच्चो के चतुर्दिक विकास के लिये चार दिवसीय समर कैंप ‘उल्लास’ का आयोजन किया गया । जिसमें छात्रों ने रचनात्मकता, सीखने और आनंद का अनूठा अनुभव प्राप्त किया। इस कैंप में छात्रों ने रंगमंच, नृत्य, लकड़ी व लाख की कारीगरी, कांच के मोती बनाना, टेराकोटा मॉडलिंग और ब्लॉक प्रिंटिंग जैसी विविध गतिविधियों में भाग लिया।
कुशल कलाकारों और प्रशिक्षकों द्वारा संचालित इन सत्रों में बच्चों ने पारंपरिक हस्तकला और प्रदर्शन कलाओं की बारीकियों को नजदीक से सीखा और समझा। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमताओं को निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना और सांस्कृतिक विरासत के प्रति रुचि जगाना था।
उल्लास’ समर कैंप छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया, जिसने उनके भीतर की कला को पहचानने और संवारने पहचानने और संवारने की प्रेरणा दी। कैम्प में मुख्य रूप से स्कूल के उप प्रबन्धक प्रखर सिंह व प्रिंसपल संध्या सिंह शैलेन्द्र सिंह, रंजना सिंहः, अनिता शर्मा , सुषमा सिंह , गरीमा राय समेत दर्जनों शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे