राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने एसडीएम पिंडरा से की लिखित शिकायत
पिंडरा। तहसील पिंडरा के कोईराजपुर क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक योगेंद्र सिंह और लेखपाल आशीष कुमार ने उपजिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा को लिखित पत्र देकर बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव कोइराजपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान मोदी यादव द्वारा निम्नलिखित सरकारी भूमि पर धन उगाही कर सरकारी सम्पत्ति पर कब्जा व पक्का निर्माण करा दिया गया है। जिससे सरकारी सम्पति का दुरुपयोग कर निजी लाभ लिया जा रहा है एवं अपने शुभ चिंतको, चहेतो को भी लाभ दिया जा रहा है। वर्तमान प्रधान मोदी यादव द्वारा लाभ ली गयी या दी गई जो जमीन लोगों को देखकर लाभ पहुंचाया गया है वे क्रमशः आराजी नं 922 रकबा 0.1220 बंजर वर्तमान प्रधान द्वारा गैर प्रांत पंजाब के लोगों को संचालित रविदास मठ को अवैध कब्जा कराया गया आराजी नं 1388/2235 रकबा0.0400 नवीन परती विक्रीत भूमि कम होने पर नवीन परती को प्रधान द्वारा कब्जा कराया गया।अराजी नं 1018/2252 रकबा 0.0330 नवीन परती राजस्व विभाग के द्वारा खाली कराकर गई भूमि को प्रधान के द्वारा 20-11-24 को मखीजा पुत्र सुक्खूमल का नाम दर्ज करा दिया गया। आराजी नं 1835 रकबा 0.090 राज्य सरकार इस आराजी को व्यक्तिगत लाभ के लिए एक लान संचालक को कब्जा कर दिया गया। अराजी नं 989 रकबा 0.089 नवीन परती राजस्व विभाग द्वारा बार-बार रोकने के बाबजूद प्लाटिंग की जा रही है। आराजी नं 1318 रकबा 0.064 हेo नवीन परती वर्तमान प्रधान द्वारा कृषि कार्य के रूप में कब्जा।
आराजी नं 2087/2301
रकबा 0.104हेo नवीन परती यह भी प्रधान द्वारा कृषि कार्य के रूप में कब्जा किया गया है। वही इस संदर्भ में जब ग्राम प्रधान मोदी यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद है हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
More Stories
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी टली
पीएम आवास योजना में बनने वाले मकानों की बढ़ेगी कीमत
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद