पिंडरा।
वाराणसी जौनपुर फोरलेन मार्ग पर पुरारघुनाथपुर स्थित टेड़वा पुल के पास बीती रात ट्रक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिससे 60 वर्षीय ड्राइवर रामलोचन की मौत हो गई , वही खलासी घायल हो गया।
बताते हैं कि लाल बालू लेकर रामलोचन सिंह 60 वर्ष निवासी मानापुर जिला प्रतापगढ़ ट्रक से प्रतापगढ़ जा रहा था। रात्रि सवा एक बजे अचानक नींद आने के चलते ट्रक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। उसके नीचे दबने से रामलोचन की मौत हो गई वही उसी के गांव का खलासी गुड्डू 30 वर्ष घायल हो गया। जिससे पीएचसी पिंडरा भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी बाबतपुर सत्यजीत सिंह ने बताया कि मृत चालक के शव को शिवपुरी स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया है और घायल खलासी का इलाज चल रहा है।

More Stories
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा
थाना सिंधोरा में दुष्कर्म का मामला: दो आरोपित हिरासत में
विकास की नब्ज टटोलने काशी पहुंचे