पिंडरा।कठिन परिस्थितियों में जहां प्रवेश नही मिल रहा था वही तत्कालीन प्रधानाचार्य ने उसकी प्रतिभा को पहचाना और प्रवेश दिया वही छात्र 93 फीसदी अंक प्राप्त किया।
बुधवार को जब रिटायर्ड प्रधानाचार्य रामाश्रय सिंह के आवास नदोय पहुंच उनका आशीर्वाद लिया तो गुरु और शिष्य दोनों के आंखों में खुशी के आंसू निकल आये। क्षेत्र के चेहरा निवासी आलोक कुमार हाईस्कूल की परीक्षा में 93 फीसदी लाया तो उसका एडमिशन अपने विशेष प्रभाव से दिलाने वाले तत्कालीन प्रधानाचार्य के घर पहुचा और आशीर्वाद लिया। इस दौरान अपने दादा लालमणी के साथ पहुचे छात्र का माल्यार्पण के साथ मुँह मीठा कराया और लक्ष्य के प्रति संवेदनशील रहने की सलाह दी।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
मीरजापुर में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ