पिंडरा।
ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को जोरदार आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई जगह पेड़ गिरने से विद्युतापूर्ति ठप हो गई।
सुबह 8 बजे आई तेज आंधी के बीच बारिश से किसानों के खेतों में रखे गेंहू के बोझ व भूसे जहाँ उड़ गए वही कई जगह छप्पर भी उड़ गए। पिंडरा के रमईपुर, खालिसपुर,बरजी, बचौरा व भरावर में पेड़ व उसकी डाल गिरने से विद्युतापूर्ति भी ठप हो गई। सुबह साढ़े 10 बजे बारिश रुकने पर आवागमन शुरू हो पाया। वही विद्युतापूर्ति अपरह्न 3 बजे बहाल हो पाई। वही नथईपुर में बिजली के खम्बे पर पेड़ गिरने से सायँ 5 बजे तक धौकलगंज फीडर की आपूर्ति ठप रही। वही रामपुर – अनेई मार्ग 2 घण्टे तक बाधित रहा।
क्षेत्र के 90 फीसदी किसानों के कटाई व मड़ाई कार्य तो पूर्ण हो चुका था। लेकिन 10 फीसदी किसानों की फसल खड़ी तो कुछ की खेत मे पड़े थे।
बारिश से गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचा किसान हरिशंकर सिंह बताया कि बारिश से किसानों को ज्यादा नुकसान नही हुआ क्योंकि ज्यादातर किसान गेंहू की फसल की कटाई व मड़ाई कर चुके थे। 10 फिसदी नुकसान होने का अनुमान लगाया।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित