पिंडरा। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पिंडरा कैथौली स्थित एक लान में हुई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मछली शहर की संसद सुश्री प्रिया सरोज जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की आप लोग अभी से आगामी चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दे और विधानसभा कमेटी के लोगों को निर्देशित किया कि संगठन को पूरी तरह से मजबूत बना कर तैयारी कर लें वहीं जिला अध्यक्ष न सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने सभी सेक्टर प्रभारी से बूथ कमेटियों को निरीक्षण करके दुरुस्त करने और वोटर लिस्ट निगरानी करने का आवाहन किये बैठक को प्रदेश सचिव कमलेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव नत्थू ,डॉ बंश लाल पटेल, राजेंद्र पटेल, डॉ रतन राजभर, डॉ अब्दुल गफ्फार ने संबोधित किया बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव व संचालन विधानसभा महासचिव अवधेश पटेल ने किया बैठक में मुख्य रूप से फूलचंद यादव ,राम सहारे यादव ,चंद्रदेव पाल ,प्रेम कुमारी पटेल मालती पटेल, रुखसाना, डॉ संतोष यादव, संदीप मौर्य, मनोज राजभर, पल्लू विश्वकर्मा, भरत प्रजापति, राजू बनवासी, राकेश यादव, श्यामलाल पाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा