पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासिनी सुनीता देवी पत्नी स्व० राजकुमार मुसहर फूलपुर थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मैं अपने घर के सामने मड़ई रखने के लिए ईंट का पावा बनाया था। 10 अप्रैल के शाम 7 बजे
नौरंगी देवी पत्नी स्व० हंसा मुसहर, कलावती देवी पत्नी बृजेश वनवासी,सीमा देवी पत्नी संदीप वनवासी, संदीप बनवासी पुत्र स्व० हंसा, व सावित्री पुत्री स्व० हंसा बनवासी सभी लोग मिलकर पावा को गिरा दिए व भद्दी- भद्दी गाली देते हुए मेरे ससुर श्यामलाल बनवासी को धक्का देकर गिरा दिए जिससे श्यामलाल को चोंटे आई हैं। सुनीता की तहरीर पर फूलपुर पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा