विषमुक्त बसुन्धरा हेतु किसान भाई गो वंश आधारित परम्परागत खेती अपनाए – कृषि विशेषज्ञ-आनन्द प्रकाश सिंह

जैविक किसान मेला ताड़ी- नेवादा वाराणसी में किसानो को जहरमुक्त खेती हेतु किया गया जागरूक

बड़ागांव। वाराणसी समाज मे बढ़ती हुई जान लेवा गंभीर बीमारियों को लेकर किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक करने हेतु बड़ागांव विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरही कला में गुरुवार को नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कृषि विभाग वाराणसी तथा सर्विस प्रोवाइडर बायोसर्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जैविक किसान मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा तथा विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार सिंह जिला पंचायत सदस्य, डॉक्टर अशोक गौतम कठिराव मंडल अध्यक्ष भाजपा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न जैविक उत्पाद स्टालों का अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना किया।कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत सर्विस प्रोवाइडर अभिषेक सिंह द्वारा अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश को समृद्ध और निरोग बनाने हेतु रासायनिक खेती का त्याग करके अब किसानों को जैविक खेती को अपनाना होगा।कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता कृषि विशेषज्ञ आनंद प्रकाश सिंह ने गो वंश आधारित जहर मुक्त परम्परागत खेती पर जोर देते हुए जीवमृत बीजामृत पंचगव्य जैविक कीटनाशक एंव जैविक खाद बनाने व प्रयोग विधि बताया वही प्रगतिशील किसान प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने देशी गाय पालन लाइन में फसलों की बुवाई करने,मिलवा खेती करने,बीज शोधन के लिए ट्राइकोडरमा का प्रयोग,देशी बीज का प्रयोग करने के बारे में विस्तार पूर्वक से किसानों को जानकारी दिया।कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन मणि शंकर पटेल ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान आशीष कुमार,शांतेश्वर उर्फ बच्चन पटेल,जीत नारायण, मूलचंद ,सुरेश कुमार, अशोक वर्मा, लाल बहादुर कृषि विभाग के एटीएम हृदय नारायण यादव,मणि शंकर पटेल बीटीएम सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

About The Author

Share the News