बड़ागांव। थानाक्षेत्र के बसनी बिषेनपुर गांव निवासी एक सेवा निवृत्त कर्मी के साथ मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर चौरासी हजार रूपए निकाल लिये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस आयुक्त जालसाजों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है जिसके सापेक्ष में स्थानीय पुलिस अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त को दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी छोटे लाल ने आरोप लगाया है की मैं बीते 27 जनवरी को बसनी बाजार स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने गया था इस दौरान मदद के नाम पर केबिन में घुसे दो अज्ञात लोगों ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर चालीस हजार नगद निकाल कर शेष रुपये से खरीददारी कर लिया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा