पिंडरा।
कुआर बाजार स्थित काली माता मंदिर परिसर मे फूलपुर एंव कठिराव संच की कुल साठ आचार्य बहनो को किया गया। सम्मानित विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान मे ग्रामीण गरीब वर्ग-मजदूर समाज के कमजोर बच्चो को शिक्षा संस्कार खेल कूद ब्यायाम द्वारा शिक्षित प्रशिक्षित कर ब्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण हेतु देश सेवा मे नौनिहाल को कुशल कर्तव्य निष्ठ भावी नागरिक बनाने मे लगी आचार्य बहनो को कलम, पानी का बाटल, अंगवस्त्रम देकर किया गया सम्मान। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अर्चना पटेल एवं विशिष्ट अतिथि- सामाजिक कार्य कर्ता कृषि विशेषज्ञ-आनन्द प्रकाश सिंह ने सम्बोधित किया। ग्राम प्रधान कुआर एडवोकेट वृज राज शर्मा, कुआर मन्दिर प्रभारी काली प्रसाद गुप्ता, सामाजिक कार्य कर्ता मुनिराज पटेल , अजय गुप्ता, भैयालाल गुप्ता, समरजीत, रतनेश सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन संच प्रमुख फूलपुर जयन्ती देवी तथा धन्यवाद ज्ञापन संच प्रमुख कठिराव हिरामनी पटेल ने किया।

More Stories
पिंडरा विधानसभा के झंझौर गांव में सेवा का आयोजन
वाराणसी से महिला स्वास्थ्य की नई शुरुआतस्तन कैंसर की समय पर पहचान के लिए ‘नमो शक्ति रथ’ का शुभारंभ
खरमास समाप्त, फिर गूंजेगी शहनाईदो महीनों में सिर्फ 19 दिन शुभ, 4 फरवरी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य