कहा- प्रवेश वर्मा के घर हो रेड; खुलेआम बांट रहे ₹1100~~~~~
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले और चिठ्ठी सौंपी। चिट्ठी में उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के घर पर तुरंत रेड करने की बात कही है।
केजरीवाल ने पत्र में आरोप लगाया है कि प्रवेश वर्मा महिलाओं को खुले में 1100 रुपये बांट रहे हैं। वो सरासर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रवेश वर्मा नौकरियों का झांसा देकर वोट मांग रहे हैं। इसके अलावा डीईओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड और ट्रांसफर किया जाए।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर