पिंडरा।
सिंधोरा पुरानी बाजार के दुर्गा माता गली के लोग बीते तीन महीने से अतिक्रमण के कारण नाला की सफाई न होने से परेशान है। पूरा रास्ता खुदाई कर के छोड़ दिया गया है जिससे लोगो के आने जाने का रास्ता बंद है।
बताते हैं कि पिछले कुछ महीने से इसी गली के एक व्यक्ति ने अपने मकान के आगे मुहल्ले के लोगो के विरोध के बाद भी जबरदस्ती टीन सेट व चबूतरा बना लिया है जिससे नाला व रास्ता दोनों अवरुद्ध हो गया । जबकि अतिक्रमण के कारण उक्त दबंग ने पिछले महीने एक महिला को पीट कर घायल कर दिया था जिसपर मुकदमा भी दर्ज है। बाजार व मुहल्ले के लोगों ने शिकायत एसडीएम, थानाध्यक्ष, व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है लेकिन मामले का कोई निस्तारण नही हुआ। जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार