पिंडरा।तहसील पिंडरा में लेखपाल पद पर तैनात रहे सुरेंद्र प्रसाद मौर्य प्रमोशन के बाद राजस्व निरीक्षक बने एवं आज सेवानिवृत हुए जिनका विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया विदाई समारोह में उपस्थित एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा तहसीलदार आकाश पांडे लेखपाल संघ अध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा रामायण की प्रति स्मृति चिन्ह साल गमछा छड़ी देकर विदाई की गई इस मौके पर सुरेंद्र मौर्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं इतने लोगों के साथ रहकर हम लोग कार्य करते रहे हैं इसी तरह आप सभी लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव रखकर कार्य करते रहेंगे। वही एसडीएम पिंडरा की गाड़ी से सह सम्मान घर तक पहुंचाया गया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा