बड़ागांव। थानाक्षेत्र के साधोगंज बाजार में सोमवार की रात 9 बजे बीयर की दुकान पर एक युवक तथा कुछ मनबढ़ो के बीच वाद विवाद हो गया जिसके उपरांत मनबढ़ युवकों ने युवक के घर जाकर बरामदे में बेटी के घर सो रहे एक 55 वर्षीय अधेड़ को विवादित युवक समझ कर निर्ममता पूर्वक लाठी डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया परिजन उसे तरना स्थित एक नीजी चिकित्सालय में ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है वहीं मृतक के दामाद कई नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध ससुर की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी अधेड़ जगरनाथ जो जौनपुर जनपद के मछली शहर में सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे।आज से तीन दिन पुर्व वह अपनी बेटी के ससुराल चिमटहिया साधोगंज गये थे और वहीं रह रहे थे। घटना के समय वह घर के बाहर बरामदे में बिस्तर पर मुंह ढककर सो रहे थे उसी समय आधा दर्जन लोग सोते समय ही उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया इस बीच उनका दामाद विनोद घर पहुंचा तो हमलावर वहां से भाग निकले। विनोद का कहना है की मंगलवार की रात 9 बजे साधोगंज बाजार स्थित एक बीयर की दुकान पर रिंकु,परमेश, रमेश एवं अनिल पटेल निवासी सोनपुरवां से वाद विवाद हुआ था जहां लोगों द्वारा बीच-बचाव करने पर विनोद वहां से लखापुर गांव में दावत खाने चला गया और विपक्षी अपने गांव की तरफ चले गये और थोड़ी देर बाद मनबढ़ो विपक्षियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा