भू स्वामी ने अज्ञात के खिलाफ कराया धोखाधड़ी का मुकदमा
बड़ागांव थानाक्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के जमीन को षड़यंत्र के अंतर्गत फर्जी भू स्वामी सहित दस लोगों ने आपस में मिलकर जमीन का क्रय विक्रय कर लिया इस बात की जानकारी होने पर वास्तविक भू स्वामी ने सोमवार को देर शाम स्थानीय थाने में आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उपरोक्त गांव निवासी भुक्तभोगी सत्यम सिंह पुत्र स्व०राजेन्द्र प्रताप सिंह जो वर्तमान समय में कोलकाता में रहकर रोजी रोजगार करता है ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है की मेरी अनुपस्थिति में मेरी पैतृक जमीन रतनपुर,करमपुर तथा पचरासी ग्राम पंचायत में स्थित है कोई अज्ञात व्यक्ति फर्जी सत्यम सिंह बनकर तथा फर्जी आधार कार्ड बनवा कर उपरोक्त तीनों ग्राम पंचायत में स्थित मेरी ज़मीन का विक्रय कर दिया तथा क्रेता और विक्रेता मिलकर विक्रय का पैसा भी हजम कर गये इस बात की जानकारी होने पर रजिस्ट्री कार्यालय में पता करने पर मालुम हुआ की मेरी ज़मीन को फर्जी सत्यम सिंह ने लालमनि को एवं जयप्रकाश विश्वकर्मा, तथा प्रदुम्न यादव नामक व्यक्तियों ने षड़यंत्र एवं कुट रचित दस्तावेजों के माध्यम से हमारी जमीन बैनामा करा लिया है जिसपर भू स्वामी ने क्रेता विक्रेता सहित बैनामा में मौजूद गवाहों के विरुद्ध धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा