पिंडरा।स्टाम्प व न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने गुरुवार को पिंडरा बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुच उत्साह भरा और उन्हें जनता के बीच जाकर सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी देने का आह्वान किया।
अपराह्न साढ़े 3 बजे पहुचने पर मण्डल अध्यक्ष मनीष पाठक व रामू गुप्ता ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहाकि कार्यकर्ता पार्टी के आँख कान होते है। उनका सीधा सम्बंध जनता से होता है। इसलिए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुचाने की कार्यकर्ताओं को निभानी होगी। उन्होंने विपक्ष के द्वारा फैलाये जा रहे प्रोपोगंडा से दूर रहने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध गोसेवक फुलपुर निवासी सुल्तान अहमद को गोवंशों की सेवा करने पर उनकी प्रशंसा करते हुए अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
ततपश्चात राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल व पूर्व सांसद बीपी सरोज व्यापार मंडल उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल के माता सुशीला देवी के देहावसान पर उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त ब्यक्त किया । इस दौरान आरएसएस के पूर्व जिला संचालक आनंद दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र ऊर्फ पप्पू गुप्ता, विवेक गुप्ता, शैलेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष मनीष पाठक, रामू गुप्ता, ग्राम प्रधान डॉ जयप्रकाश पाल, मनोज जायसवाल, मुख्तार अहमद, शैलेंद्र जायसवाल, चन्द्रगुप्त ,देवेश , चन्द्रधारी राजन अग्रहरि, उदल, गौरव गुप्ता, प्रताप सोनकर समेत अनेक लोग रहे।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित