बड़ागांव थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित यूनियन बैंक के पास बीती रात लगभग 10 बजे दो बाइक सवारों की हुई आमने सामने की टक्कर मे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए । घटना के संदर्भ में स्थानीय पुलिस ने बताया कि बीती रात नामापुर गाँव निवासी अजित कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष अपने बहनोई चौबेपुर के भरथरा खुर्द निवासी चन्द्रमा 35 वर्ष के साथ रात में बसनी में मेला देखने जा रहा था तभी बड़ागाँव की तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार बाइक जिस पर कपसेठी थाना क्षेत्र के सियरहा का अजय कुमार चला रहा था इन दोनों बाइक सवारों की आपस मे आमने सामने टक्कर हो गई । टक्कर में दोनो बाइक।सवार गम्भीर रूप।से घायल हो गए । ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरन्त बसनी स्थित स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिये भेजा ।वही घायलों के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त दोनों बाइक सवार नशे में थे और काफी तीव्र गति से बाइक चला रहे थे । वही घायलों के बाबत स्थानीय पुलिस ने बताया कि घायलों का उपचार दीनदयाल हॉस्पिटल में चल रहा है अभी भी घायलों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है ।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा