पिंडरा। श्री बलदेव पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में डाँ. उमा कान्त सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती हुई मृतकों की संख्या में कमी लाया जाना जन सामान्य को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करके एवं उनके पालन के प्रति संवेदनशील बनाकर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सकती है। सड़क सुरक्षा नियम के पालन को लेकर लोगों ने शपथ ली। आगामी आयोजनों के कारण सड़कों पर अधिक आवागमन होने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत जन सामान्य को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना अति आवश्यक है ।कालेज के प्राचार्य रविंद्र द्बिवेदी ने बताया कि सड़क के नियमों का पालन करें और अपने जीवन को बचाएं दूसरों की जिंदगी को भी बचाएं जीवन बहुत बहुमूल्य है यह ईश्वर ने अगर आपको मनुष्य के रूप में जन्म दिया है उसको पूरा करना है और वह पूरा तभी आप कर पाएंगे जवाब सुरक्षित होंगे और सुरक्षित रहने के लिए इन सारे नियमों का पालन करना जरूरी है उसमें आप सभी युवाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है । इस कार्यक्रम मे मुख्य, रूप से डा अनामिका दूबे, डा. सुरेंद्र वर्मा, आलोक चौबे उपस्थित रहे। प्रो. आनन्द प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा