पिंडरा।
पिंडरा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष व आरएसएस कार्यकर्ता रमेश जायसवाल ने मंगलवार को अपनी माँ के निधन के बाद नेत्रदान कराया। जिसकी लोगों ने सराहना की।
व्यापारी नेता रमेश के मां सुशीला देवी 85 वर्ष की लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को भोर में निधन हो गया। उसके बाद उनके पुत्र ने वाराणसी आई बैंक सोसायटी को नेत्रदान करने की इच्छा जताई। जिसपर चिकित्सक डॉ अजय मौर्य के नेतृत्व चिकित्सको की टीम पिंडरा पहुंची और नेत्रदान की प्रकिया पूरी हुई। इस दौरान उनके पुत्रगण चंद्रगुप्त, रमेश व महेश के अलावा गणमान्य लोग उपस्थित रहे और परिवार के इस निर्णय की सराहना की। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद ने कहाकि उनकी मां भले ही इस दुनिया को छोड़ कर चली गई लेकिन अपनी आंखें दान कर एक नई सोच पीढ़ी को दे गई।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा