बड़ागांव महेन्द्र कुमार थाना जन्सा निवासी ने बताया कि मेरे बहन संगीता देवी की शादी बड़ागांव थाना क्षेत्र के प्रसादपुर वारी निवासी सुरज कुमार से हुई है। दिनांक 4.10.2024 को रात लगभग 8 बजे महेंद्र के मोबाइल पर उसकी बहन संगीता का फोन आया कि उसके ससुराल के लोग उसकी मारपीट रहे है संगीता का भाई महेंद्र प्रसादपुर पहुंचकर अपनी बहन को लेकर जंसा जा रहा था की बहन के ससुराल के लोग रास्ते मे
रोककर लाठी से सिर पर वार किया जिससे दोनो भाइयो का सर फट गया।
वहीं दूसरी तरफ संगीता देवी के पति सुरज पटेल ने बताया कि दिनांक 04.10.24 को रात्रि 10.30 पर हमारे और पत्नी संगीता के बीच कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी संगीता ने फोन द्वारा अपने भाई को सूचना दिया संगीता का भाई व अन्य लोगो को बुलाकर मुझे बुरी तरह मारा पीटा, और घर का समान रुपया पैसा लेकर अपने भाई के साथ चली गयी। बड़ागांव पुलिस दोनों पक्षों का तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा