बड़ागांव थाना क्षेत्र के औसानपुर निवासी ओमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि 02.10.2024 दिन के लगभग 1:00 बजे मैं अपने खेत में घास निकाल रहा था । कि मेरे ही गांव के सुबाष यादव, सियाराम यादव, शशिकान्त यादव व रविकान्त यादव , सुबाष यादव माँ, बहन चमार सियार की गाली देते हुए कहे कि तुम्हे घास निकालने को किसने कहा ओम प्रकाश ने जब विरोध किया तो
लोगो ने लात मुक्का थप्पड़ से मारने लगे। चीखने चिल्लाने पर जब मेरी पत्नी चन्दा देवी छुड़ाने आई तो उसको धक्का देकर गिरा दिए किसी तरह मैं और मेरी पत्नी अपनी जान बचाकर भागे ओमप्रकाश के तहरीर पर एससी एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बड़गांव पुलिस छानबीन कर रही है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा