बगैर परमिशन के निकाली रैली किया जनसभा
पिंडरा। फूलपुर के खेल मैदान पर आज एक राजनीतिक पार्टी का स्थापना दिवस के अवसर पर जनसभा किया गया जनसभा के पूर्व बाबतपुर स्थित पार्टी कार्यालय से लेकर फूलपुर तक फोर व्हीलर और बाइक से रैली निकाली गई जिसके चलते घंटो जाम में लोग फंसे रहे परमिशन के बाबत फूलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कोई परमिशन नहीं है संदर्भ में खुफिया एजेंसी ने भी बताया कि कार्यक्रमों के लिए कोई परमिशन नहीं ली गई है। यह पूर्ण रूप से गैर कानूनी है।एक राजनीतिक पार्टी के तत्वाधान में फूलपुर के खेल मैदान में आयोजित दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलन ने पिंडरा रोड की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर दिया। यह सम्मेलन पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया था।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार