पिंडरा।
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शनिवार को सुबह 11 बजे से सिंधोरा स्थित हनुमान मन्दिर पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें फिलिस्तीन झंडा फहराने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विहिप के बैनर तले उपस्थित पदाधिकारियों ने गत दिनों सिंधोरा में वारावफ़ात पर फिलिस्तीन का झंडा फहराने के मामले में केवल शांति भंग की कार्रवाई पुलिस द्वारा करने पर आक्रोश जताया और कहाकि ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल में डाल देना चाहिए।
सुंदरकांड पाठ के बाद विहिप के पदाधिकारी सिंधोरा थानाध्यक्ष से मिलकर कार्रवाई की मांग करते हुए पत्रक सौंपा।
इस दौरान विहिप के राजकुमार सिंह, चंद्रशेखर सेठ, शैलेन्द्र पांडेय व ओमप्रकाश सेठ समेत अनेक कार्यकर्ता रहे।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार