पिंडरा।
फूलपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक वर्ष लगातार कर रहे दुष्कर्म के आरोपी को मुकदमा के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया था कि युवक अर्जुन राम ने एक वर्ष से शादी का झांसा दिया शारिरिक सम्बंध बना रहा था। दो दिन पूर्व जबरन उससे दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करने के बाद दुष्कर्मी को कठिरांव के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक अर्जुन राम कठिराव का निवासी है और उसके खिलाफ धारा 376 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
दुष्कर्मी को गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुकदमा पीड़िता के तहरीर पर दर्ज करने के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार