पिंडरा।
पिंडरा तहसील में एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को कुल 103 मामले आये। जिसमे से 7 मामलों का निस्तारण हो पाया।
समाधान दिवस पर मृत्युंजय धाम कालोनी सिकरौल निवासी डॉ अजय शर्मा ने शिकायत की वह भेलखा में आवासीय प्लाट लिया है। जिसमे 13 फिट का रास्ता है। जिसे दबंग ने कब्जा कर सोख्ता बनवा लिया है। जिसकी शिकायत कई बार बड़ागाँव थाने पर की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही।।जिसपर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक व पुलिस को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिया।
वही भानपुर के रामपलट ने सरकारी रास्ते पर दबंग द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत की। करखियांव अखिलेश मिश्रा ने बाबतपुर स्थित एक चिकित्सक के खिलाफ इलाज के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए कहाकि बवासीर के ऑपरेशन व दवा के नाम पर 70 हजार रुपए वसूले लेकिन स्थिति पहले से भी खराब हो गई। जिसपर एडिशनल सीएमओ को जांच के आदेश दिए गए। तहसील दिवस के दौरान अवैध कब्जा, खराब बिजली मीटर बिल, अधिक बिल से सम्बंधित ज्यादातर मामले आये। इस दौरान तहसील स्तरीय अधिकारियों ने फरियादियों को सुना।

More Stories
वार्षिकोत्सव में निपुण व मेधावी छात्र हुए सम्मानित
योगी सरकार का बड़ा फैसला: सभी कैंटोनमेंट अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले का आरोपी गिरफ्तार