पिण्डरा।पिंडरा क्षेत्र में बड़े ज़ोशो खरोशो के साथ सोमवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला। जुलूस में सभी बच्चे हरे रंग के इस्लामी झंडे के साथ तिरंगा झंडा लहरा रहे थे। आका की आमद में नाते नबी के साथ देश भक्ति गीत गुनगुना रहे थे और आका की आमद मरहबा रसूल की आमद मरहबा के नारे लगा रहे थे। पिंडरा में जुलूस मस्जिद से होते हुए बाजार के अंतिम छोर तक गई। जिसमे हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे। इसके अलावा बरही नेवादा, ताड़ी, कठिरांव, कुआर, थानारामपुर, सिंधोरा,मंगारी हिरामनपुर, काशीपुर समेत अनेक कस्बो व गांवों में जुलूस निकला। जगह जगह जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।
इस दौरान एसीपी प्रतीक कुमार, इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सिंधोरा निकिता सिंह, करखियांव चौकी इंचार्ज के के वर्मा, रोहित पटेल,आयुष ओझा समेत अनेक दरोगा जुलूस के साथ शांति व्यवस्था में लगे हुए थे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा