पिंडरा। राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन राष्ट्रीय कार्यक्रम मे शामिल है देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश ,राज्य, गांव को साफ रखने के लिए हमेशा कुछ न कुछ कार्यक्रम करते रहते हैं इसके बाद भी सगुनंहा गांव गंदगी के ढेर पर पड़ी हुई है है साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी है जगह-जगह डस्टबिन रखे गए हैं गांव के कूड़ा को संग्रह करने के लिए कब्रिस्तान के अंदर कूड़ा घर बनाया गया है कूड़ा गाड़ी भी है इसके बावजूद भी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही कूड़े का ढेर देखने को मिलता है एयरपोर्ट के नाते यहां हमेशा किसी न किसी वीआईपी नेताओं का आना-जाना रहता है लेकिन एयरपोर्ट गेट के बाहर निकलते ही गंदगी देखने को मिलती है इसी तरह गांव के अंदर भी गंदगी है इस तरह की गंदगी तालाब वाले रास्ते पर हाईवे के किनारे बाबतपुर चौराहे पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है जबकि इसी गांव सभा में एयरपोर्ट की कॉलोनी भी है कॉलोनी के सैकड़ो लोग इस गांव के मतदाता भी हैं हरिजन बस्ती के तरफ भी कूड़े का ढेर है वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आज तक कूड़ा गाड़ी गांव में नहीं आई है। कब्रिस्तान के अंदर बने कूड़ा घर भी उसी तरह खाली पड़ी हुई है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा