वाराणसी
बड़ागांव थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण के मामले में हसनपुर गांव निवासी सोनू यादव को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम चक खरावन गांव के पास से सोनू यादव को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपहृता को लेकर कहीं भागने की फिराक में खड़ा था।
आरोपी सोनू यादव मुकदमे में फरार चल रहा था,मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक प्रिंस तिवारी ने अपने हमराहियों के साथ सोनू यादव ग्राम तेलारी (हसनपुर) को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा