पिंडरा। सोमवार को बिजली विभाग के फीटर नेवादा पर बिजली विभाग की मनमानी विजिलेंस के द्वारा विधानसभा पिंडरा के लोगों से हो रही अवैध वसूली को लेकर एसडीओ और जेई के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन होना था जिसका नेतृत्व पिंडरा ब्लाक प्रमुख संरक्षक भाजपा नेता रवि शंकर सिंह के द्वारा होना था इसकी सूचना लगते ही एसडीओ व जेई द्वारा दूरभाष वार्ता में रवि शंकर सिंह को आस्वस्त किया गया किअब विजिलेंस टीम पिंडरा के लोगो को परेशान नहीं करेगी और न ही भविष्य में आप को फिर कभी शिकायत नहीं मिलेगी इस बात को लेकर रविशंकर सिंह ने ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, सहित ग्रामीणों से जब धरना प्रदर्शन को टालने की बात कही तो ग्रामीण संघर्ष तैयार हो गए और धरना प्रदर्शन रोक दिया गया है रवि शंकर सिंह ने कहा कि अगर बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी पूरे विधानसभा में कहीं भी किसी तरह की मनमानी करता है तो ग्रामीण फिर व्यापक पैमाने पर धरना प्रदर्शन करेंगे धरना प्रदर्शन में सहयोग करने वालों में ग्राम प्रधान नेवादा,ग्राम प्रधान गजेंद्रा,
सुनील राजभर
रवि पटेल, भीम पटेल, विनोद राजभर, सतीश पांडे ,सर्वेश पांडे, जिगर पांडे, गजेंद्र राजेश मिश्रा, ममलेश्वर मिश्रा, दीपक कुमार , छोटू जैसवाल, के साथ बीजेपी मंडल अध्यक्ष मनीष पाठक भी बिजली विभाग के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा