बड़ागांव थानाक्षेत्र के पांचों शिवाला के पास कुछ मनबढ़ युवकों ने बाइक से घर जा रहे युवक को लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक ने दो नामजद सहित एक अज्ञात के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के रसुलपुर गांव निवासी पंकज सिंह तरना में नौकरी करता है शनिवार को शाम वह अपनी मोटरसाइकिल से ड्युटी से वापस घर लौट रहा था रास्ते में घात लगाये बैठे उसी के गांव के मिट्ठू, आफताब तथा एक अज्ञात व्यक्ति चलती बाइक पर ही उसके उपर लाठी डंडे से हमला कर दिये जिससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा