मुख्यमंत्री पोर्टल कार्यालय से फर्जी रिपोर्ट भेज कर मामले का निस्तारण कर दिया बताया जा रहा है
पिंडरा।खतौनी में संशोधन के लिए किसान नौ महीने से लगा रहे पिंडरा तहसील का चक्कर इस संदर्भ में तहसील दिवस पर तीन बार व जन शिकायत प्रकोष्ठ सहित मुख्यमंत्री जनशिकायत पोर्टल पर भी शिकायत की गई लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ अलबत्ता मुख्यमंत्री पोर्टल से मैसेज आ गई की आपकी शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सरकारी मशीनरी की तमाम व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के बावजूद भी न्याय न मिलने पर दर दर भटकने को मजबूर है
किसान वही बसनी गांव के अजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, रमाशंकर सिंह व सतीश सिंह ने बताया कि हम लोग ग्राम पंचायत बसनी ठाकुरपुर, तहसील – पिण्ड्रा, वाराणसी के मूल निवासी हैं। मौजा बसनी की जमीन का अधिग्रहण एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा किया जाना है लेकिन हम लोगों के आराजी नंबर 443 ख व 445 क के खतौनी में त्रुटि होने के चलते आज तक एयरपोर्ट अथॉरिटी बैनामा नहीं ले पाया इसके लिए हम लोगों ने
कई बार लेखपाल व राजस्व निरीक्षक से संपर्क करने के बावजूद भी आज तक खतौनी की त्रुटि दूर नहीं हुई जिसके चलते बैनामा नहीं हो सका।
मुख्यमंत्री के जनशिकायत निस्तारण की छाया प्रति जिलाधिकारी, सीडीओ, और एसडीएम पिंडरा के व्हाट्स एप्प पर भेज दिया गया है देखना है कब तक न्याय मिलता है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा