पिंडरा- फूलपुर थाना क्षेत्र के थाना गांव निवासी जहांनगीर रविवार 10/8/24 को समय रात्रि लगभग 8 बजकर 45 मिनट पर करखियाँव स्थित इंडस्ट्रियल एरिया से डियूटी करके घर थाना गांव जा रहे थे कि सुरही पुल हाईवे के पहले पुरानी दुश्मनी को लेकर रमेश यादव जो पारले कम्पनी करखियाँव में ड्राईवर है जहांनगीर के बाइक में लात मारकर गिरा दिया और भद्दी-भद्दी गाली देते हुए लात, घुसा, मुक्का से मारने लगे जिससे जहांगीर के चेहरा सीना, दोनों कन्धा पर काफी चोटे आई है आस-पास के लोगो के आते देख रमेश यादव भाग गए जहांनगीर अचानक हुए हमले को लेकर काफी भयभीत है। जाते जाते रमेश यादव ने धमकी दी की अगर थाना पर शिकायत करोगे तो जान से मार डालेगे। जहांनगीर के तहरीर पर फूलपुर पुलिस ने रमेश यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के धारा 115 (2) 351( 3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर फूलपुर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है ।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा