एयरपोर्ट पर झंडे लेकर पहुंचे हजारों समर्थक, बैंड-बाजे पर डांस; बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे ललित~~
पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारतीय हॉकी टीम भारत लौट आई है। टीम में यूपी का प्रतिनिधित्व कर रहे ललित उपाध्याय और राजकुमार रविवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर दोनों का ग्रेंड वेलकम हुआ।
हजारों फैंस हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे। विमान लैंड होते ही भारत माता की जय के नारे लगाए। बैंड-बाजे पर जमकर डांस किया।
ललित एयरपोर्ट से सीधे विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे और अपना पदक अर्पित करेंगे। वहीं, राजकुमार मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा