स्टे के बावजूद जबरदस्ती हो रहा है अवैध निर्माण
बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी गोला बाजार निवासी मोहम्मद रिजवान पुत्र दोस्त मोहम्मद ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी के यहां गुहार लगाई है कि मेरी 66 डिसमिल जमीन अराजी नंबर 1919 ख में संक्रमणीय भूमिधर अंकित है सिविल कोर्ट में मुकदमा बिचाराधीन है और वहीं से स्थगन (स्टे) आदेश भी प्राप्त है जो प्रभावी है इसके बावजूद हमारे गांव के कुछ दबंग लोग दबंगई के बल पर मेरी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं l
इस संदर्भ में हमने पुलिस कमिश्नर वाराणसी, डीसीपी गोमती जोन, एसडीएम पिंडरा, थानाध्यक्ष बड़ागांव को जमीन पर हो रहे कब्जा के बाबत प्रार्थना पत्र दी बड़ागांव पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो बार काम रुकवाया और कार्य करने वाले इतने दबंग है कि पुलिस के जाते ही फिर कार्य शुरू कर रहे थे l

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा