शासन ने आम जनता के समस्याओ का त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के लिये प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम मे 10बजे से दो बजे तक सम्भव दिवस का आयोजन करने का प्राविधान बनाया है,आज उसी क्रम मे सम्भव दिवस पर अपनी शिकायत लेकर पहुचे बनारस बार के पुर्व महामंत्री नित्यानन्द राय उस समय हतप्रभ रह गये जब एक बजे नगर आयुक्त के दरबान ने उन्हे यह कहकर आयुक्त के कमरे मे जाने से रोक दिया कि अंदर मिटिंग चल रही है,आधे घंटे बाद जब पुन:श्री राय पहुचे तो मिटिंग चल रही थी ,शहर के दुर दराज जगहो से आये फरियादी बाहर खङे थे,अधिकारी ठेकेदार कर्मचारी अंदर बाहर आ जा रहे थे।एक बजे से दो बजे तक मिटिंग चलती रही ।फरियादी ही नही मिडिया के लोगो को भी अंदर जाने नही दिया गया।दो बजे मिडिया के लोग जब अंदर गये तो पीछे पीछे फरियादी भी घुसे।सबके शिकायती पत्र चलताऊ तरीके से देखेगे,जांच करायेगे आदि बोलकर रख लिये गये। अधिवक्ताओ ने शासन की मंशा के खिलाफ जाकर जनता के लिये निर्धारित सयय पर मिटिग करने के लिये नगर निगम के अधिकारियो की जांच की मांग की है।आरोप लगाया है कि यह एक गंभीर मसला है और शासन के मंशा के खिलाफ है दोषी दंडित हो अधिवक्ता ने सी सी फुटेज संरक्षित करने की मांग की है ताकि जांच मे दुध कादुध पानी का पानी हो सके।
अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी जनसरोकारो के प्रति कितने गंभीर है आज के उनके आचरण से प्रमाणित है

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा