वाराणसी। चोलापुर में सोमवार की शाम अहिरौली गांव में दबिश देने पहुंची एसओजी टीम और आरोपी के परिजनों के बीच झड़प होने होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लगभग 5 बजे चोलापुर के अहिरौली गांव में एसओजी टीम दबिश देने पहुंची थी। दबिश के दौरान एसओजी और परिजनों के बीच झड़प हो गई। झड़प के बाद एसओजी टीम ने अपने बचाव में असलहा तक तान दिया था असलहा ताने जाने की खबर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना के मुताबिक झड़प के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गया जिसके बाद टीम ने अहिरौली गांव के मनमोहन मिश्रा पुत्र स्वर्गीय शीतला मिश्रा, करण मिश्रा पुत्र मनमोहन मिश्रा,सागर मिश्रा पुत्र मनमोहन मिश्रा को अपने साथ पूछताछ के लिए उठा ले गई।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा