भानवी सिंह ने 2 दिन पहले कहा था- जल्द मैदान में उतरूंगी~~~~~
प्रतापगढ़ के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज हुआ है। केस ‘द प्रॉपर्टीज’ कंपनी के पूर्व निदेशक आशुतोष सिंह की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने दर्ज किया है।
आशुतोष सिंह का आरोप है- भानवी सिंह ने षड्यंत्र करके और दबाव बनाकर कंपनी के निदेशक पद से उन्हें हटाया है। कंपनी जब बनी, तब से वे शेयर होल्डर हैं। उनके फर्जी साइन कर फ्रॉड करके कंपनी से हटाया गया। उन्होंने कानपुर के रजिस्ट्रार ऑफिस में भी शिकायत की है।
हजरतगंज पुलिस ने भानवी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश, डराने-धमकाने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा