बड़ागांव – थाना क्षेत्र के कनियर निवासी अरविंद मिश्रा के पुत्र प्रदुम मिश्रा की शादी ग्राम सहजनी नेवढिया जौनपुर के नेहा मिश्रा के साथ 8.08.2023 को हिन्दू रिति-रिवाज से कालिका धाम मन्दिर पर हुई नेहा मिश्रा शादी के दिन ही विदा होकर अपने ससुराल आ गयी नेहा मिश्रा के पिता ने उपहार स्वरूप सोने की अंगुठी, सोने की सिकड़ी, 51हजार रूपये नगद एल0ई0डी टीवी, डबल बेड, फ्रीज, कूलर आलमारी व गृहस्थी के अन्य सामान उपहार स्वरूप दिया था। ससुराल जाने के चार-पाँच दिन बाद प्रदुम मिश्रा व विशाल मिश्रा पुत्रगण अरविन्द मिश्रा, पूनम मिश्रा पत्नी अरविन्द मिश्रा व अरविन्द मिश्रा व जितेन्द्र मिश्रा उर्फ पिन्टू पुत्रगण स्व० तेजनाथ मिश्रा
कनियर, बड़ागाँव, वाराणसी के द्वारा एक राय हो प्रताड़ित किया जाने लगा इसी दौरान
सास पूनम मिश्रा के उकसाने पर पति पदुम मिश्रा ने नेहा मिश्रा की पिटाई कर दी l देवर विशाल मिश्रा द्वारा नेहा को गलत दृष्टि से देखा जाने लगा और अक्सर विशाल मिश्रा नेहा के कमरे में घुसकर उसके साथ जबरजस्ती करने की कोशिश भी करता था। हद तब हो गई जब नेहा मिश्रा को 07.07.2024 ई0 मार पीटकर ससुराल के लोगों द्वारा घर से बाहर निकाल दिया और कहा कि तुम यहाँ तभी आवोगी जब तुम्हारे पिता हमें एक मोटर साइकिल देगें। ससुराल वालों से आजीज आकर नेहा मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी के यहां प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई पुलिस कमिश्नर के आदेश पर बड़ागांव पुलिस ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के बीएनएस के तहत धारा 85, 115 (2) 75 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है l

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा