पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाँव गांव में एक पखवाड़े पूर्व दबंगो द्वारा स्कूल संचालक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर गुरुवार को एसीपी पिंडरा से गुहार लगाई।
एसीपी पिंडरा को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 29 मई को दबंग लोग राधा स्वामी आश्रम को हटाने की धमकी दी। जिसपर उसने पैमाइश कराने की बात कही तो उन्हें नागवार गुजरी और मारने के लिए दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दिन से फूलपुर पुलिस आजकल कार्रवाई करने की बात कर रही है लेकिन कोई कार्रवाई नही की। जबकि दबंग लोग आश्रम की जमीन पर कब्जा करने के लिए एकजुट हो रहे हैं। एसीपी ने जांचोपरांत मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा