रोहनिया।रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अखरी गांव में शुक्रवार को राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु ने भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के साथ घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए सबको झोला,स्टीकर,पत्रक व पर्ची वितरण किया। और महिलाओं से कहा कि 1 जून को मतदान के दिन पहले मतदान करने के बाद तब घर आकर भोजन बनाने और खाना खाएं। इस बार शत प्रतिशत मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ऐतिहासिक मतो से विजई बनाकर पुनः तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का अपील किया।इस दौरान मुख्य रूप से डॉ सुशील कुमार दुबे, गौरव पटेल ,अक्षत पांडेय, नारायणी सिंह ,मुरलीधर पांडेय, अवधेश राय, राममिलन मौर्य ,श्रीधर पांडेय, रवी राजभर ,मनोज विश्वकर्मा, आदि लोग रहे ।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर