पिंडरा।वरिष्ठ उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी काशी प्रांत उत्तर प्रदेश एवं (आप) के पूर्व जिलाध्यक्ष -वाराणसी ग्राम सभा-सिंहापुर मौजा धनेसरी के पूर्व प्रधान कैलाश पटेल के माताजी रमदेई देवी 90 वर्ष का शुक्रवार 17 मई 2024 को इलाज के दौरान भोर में 3.30 बजे निधन हो गया। पुत्र कैलाश पटेल के सहमति पर
शिक्षक व समाजसेवी चन्द्रबली की सूचना व उपस्थिति में प्रात: लगभग 5.30 बजे उनका नेत्रदान वाराणसी आई बैंक सोसाईटी रामकटोरा, वाराणसी की टीम द्वारा हुआ। दान प्रक्रिया के बाद रमदेई की शव यात्रा को गांव व घर की महिलाओं ने कंधा देकर 1 किलोमीटर दूर गांव के बाहर ले गए वहां से पुरुषों द्वारा रामेश्वर घाट ले जाया गया जहां उनका दाह संस्कार कर दिया गया महिलाओं की कंधा देने व नेत्रदान की चर्चा क्षेत्र में बनी रही।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर