पिंडरा।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तहसील प्रशासन लगातार रैली, मानव श्रृंखला समेत अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उसी क्रम में शुक्रवार को एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने अधिक से अधिक मतदान के लिये लोगों को प्रेरित करने के साथ लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
खालिसपुर स्थित संत नारायण बाबा इंटर कालेज में जुटे गणमान्य लोगों व ग्रामीणों को मत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहाकि लोकतंत्र के महापर्व मे और अन्य लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें, विशेषकर बाहर दूसरे शहरों में गये लोगों को वोट करने के लिए ज़रुर बुलाए।
तहसीलदार विकास पांडेय ने कहाकि मतदान में सभी मतदाताओं की भागीदारी ज़रुरी है कोई भी वोटर मतदान करने से छूटने न पाये।
इस दौरान प्रबन्धक श्रीप्रकाश मिश्रा ने पिंडरा विस क्षेत्र में 5 मॉडल बूथ बनाने व वोट प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प को लिया।
इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर