पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ हुये दुष्कर्म की घटना के आरोपी को फूलपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल किया।
बताते चलें कि गुरुवार की भोर में 6 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद घर के समीप छोड़कर भाग गया था। उसके बाद से पुलिस टीम एसीपी प्रतीक कुमार के नेतृत्व में लगातार खुलासे के लिए प्रयास कर रही थी। रविवार को सुबह पुलिस को पता चला कि दुष्कर्म का आरोपी चिरंजीव पटेल निवासी बड़ेपुर बेलवा थाना फूलपुर बेलवा अंडर पास के नीचे खड़ा है और कही भागने के फिराक में है । फूलपुर पुलिस ने अधेड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 ए बी ,323, 363 भादवि व 5एम/ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

More Stories
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्ती: लक्ष्य पूरा न होने पर होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी
काशी में स्वच्छता की कमान महिलाओं के हाथ, होम कंपोस्टिंग से बनीं बदलाव की मिसाल
ग्रामीण प्रतिभाओं का दम: वाराणसी में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 12 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर