पिंडरा।मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से पीडीए की संयुक्त व सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज के प्रथम पिंडरा विस क्षेत्र में आने पर पीडीए के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
सपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहुचने पर मंगलवार को करखियांव गेट पर सुबह साढ़े 9 बजे कार्यकर्ताओं ने माला व फूलों से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए प्रिया सरोज ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहाकि कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर भाजपा के गलत नीतियों को जनता तक पहुचाने का काम करना होगा। क्योंकि संविधान खतरे में है।वही स्वागत करने वालो में अखिल भारतीय गोंड समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रीनाथ गोंड, ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव, पूर्व ग्राम प्रधान छन्नू यादव,कैलाश मिश्रा, दीनानाथ पाल, लालजी राजभर, निहाला पाल, नखड़ू पटेल समेत दर्जनों कार्यकर्ता विभिन्न दलों के रहे।
More Stories
विद्युत करेंट से घायल युवक की मौत,शोक में बरवां बाजार बंद
प्याज और सब्जी उत्पादन से किसान बढायें आय
काशी के डॉ मनोज तिवारी गोरखपुर में सम्मानित