लगी भीषण आग; 200 घरों की बत्ती गुल~~~
मऊ जिले के घोसी कस्बा के मझवारा मोड़ पर बीती रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जब एक खाली ट्रक अचानक ड्राइवर को नींद आने से बेकाबू होकर बिजली पोल से टकराने के बाद सड़क किनारे लगे दो ट्रांसफार्मर से जा टकराया। जैसे ही ट्रक पोल से टकराया, वैसे ही चालक और परिचालक ट्रक से नीचे कूद गए।
उधर, ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद ट्रक में आग लग गई, जहां देखते ही देखते ही ट्रक कुछ ही देर में जलकर खाक हो गया। वहीं हादसे के बाद 200 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार की बीती रात करीब 12 बजे एक ट्रक देवरिया जिले से मझवारा की ओर जा रहा था। अभी ट्रक चालक घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा मोड़ से मझवारा की ओर मुड़ा था कि ट्रक चालक को झपकी आ गई। जिससे ट्रक बेकाबू होकर पहले बिजली पोल से जा टकराया, उसके बाद सीधे महज 20 मीटर दूरी पर लगे दो ट्रांसफार्मर 250 केवीए और 63 केवीए से टकराया।
इस दौरान ट्रक के टैंक से गिरे तेल और ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गई।

More Stories
Vasile Carare का काशी दौरा
बना देश का पहला सरकारी अस्पताल जहां शुरू हुई नॉन-सीटी रोबोटिक घुटना सर्जरी
दुबई कनेक्शन पर कानून का शिकंजा